- Hindi News
- फाइनेंस कंपनी के ऑफिस में रात को बजा सायरन, पुलिस पहुंची तो मिला चूहा
फाइनेंस कंपनी के ऑफिस में रात को बजा सायरन, पुलिस पहुंची तो मिला चूहा
अलवर. अग्रसेन चौराहे के समीप स्थित मुथुट फाइनेंस में बुधवार रात 10:22 बजे अचानक बजे सायरन की आवाज सुनकर आसपास के लोगो ने पुलिस को सूचित किया। एनईबी पुलिस मौके पर आई, और अलर्ट के बाद कंपनी के मैनेजर को सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर आए कर्मचारी की मौजूदगी में इस आशंका से ताला खुलवाया गया कि अंदर कोई चोर वारदात को अंजाम देने की फिराक में तो नही है। 10:31 बजे शटर खोलकर पुलिस और कर्मचारी आफिस मे गए और तलाशी शुरू की गई। रात 10.34 बजे तलाशी के दौरान पुलिस भी बेहद सतर्क नजर आई, और दराज तक खोलकर जांच कर डाली। रात 10.43 बजे पुलिस से बचकर भाग छूटा चूहा,तलाशी के दौरान पुलिस चूहे को पकड़ पाने में भी असफल रही। उल्लेखनीय है कि बुधवार को ही शहर में एक एटीएम टूटने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी कि अचानक इस घटना ने पुलिस को और परेशान कर दिया। फोटो-देवेंद्र शर्मा