पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बापूड़ा कबड्डी में विजेता

बापूड़ा कबड्डी में विजेता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
माजरीकलां | खोहरगांव स्थित बाबा गरीबनाथ आश्रम पर मेले के अवसर पर आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में हरियाणा के बापूड़ा गांव की टीम विजेता कोरियावास की टीम उपविजेता रही। मुख्य अतिथि कृषि उपज मंडी सदस्य अजीत सिंह यादव ने विजेता और उपविजेता टीमों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के खोहर गांव स्थित बाबा गरीबनाथ आश्रम पर ग्रामीणों बाबा गरीबनाथ सेवा समिति की ओर से बुधवार को मेले का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें आसपास दूर-दराज से पहुंची 20 टीमों ने भाग लिया। टीमों को बी ग्रुप में विभाजित कर मैच कराए गए। मंगलवार से शुरू हुई प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने दमखम दिखाया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बुधवार को हरियाणा के बापूड़ा भिवानी कोरियावास नारनौल की टीमों के बीच खेला गया। मुकाबले में बापूड़ा भिवानी 55 प्वाइंट कोरियावास नारनौल की टीम 34 ने प्वाइंट किए। रोमांचक मुकाबले में बापूड़ा की टीम 21 प्वाइंट से विजेता रही। जिनको मुख्य अतिथि ने 11000 7100 रुपए नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि रामावतार गुप्ता, झम्मन लाल, सतीश कुमार, विजय सिंह, महेंद्र सिंह सहित ग्रामीण घनश्याम सिंह राघव, संपतराम यादव, मानसिंह, भोलाराम शर्मा, महावीर सिंह, विक्रम सिंह, दुलीचंद राघव, मुरारी लाल, लीलाराम प्रजापत, लालाराम, दलीप कुमार आदि मौजूद थे। ग्रामीणों ने अतिथियों का फूलमाला साफा पहनाकर स्वागत किया। बाबा गरीबनाथ सेवा समिति ने लोगों का आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिता निर्णायक मोरमुकुट यादव, राजेंद्र सिंह महेंद्र सिंह थे।