पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सोसायटी के अधिकारियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज

सोसायटी के अधिकारियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कठूमर|खेड़ली कस्बेसे भविष्य क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसायटी के अधिकारियों द्वारा लोगों से लाखों रुपए की धाेखाधड़ी का मामला सामने आया है। सोसायटी पर ताला लगने के बाद पीड़ितों ने सोसायटी के अधिकारियों के खिलाफ इस्तगासा के माध्यम से पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सोसायटी के एजेंटों परेशान ग्राहकों ने कठूमर मुंसिफ मजिस्ट्रेट के समक्ष उदयपुर निवासी सोसायटी के चेयरमैन दामोदर, उपाध्यक्ष संजय शुक्ला, कोषाध्यक्ष राजेश शर्मा, जनरल सचिव अरविंद मेहता, ज्वाइंट सचिव जयराज भूतरा, खेड़ली शाखा प्रबंधक विकास कुमार शर्मा, एरिया प्रबंधक रफीक खान रामनारायण के विरुद्ध इस्तगासा पेश किया। मजिस्ट्रेट ने खेड़ली थानाधिकारी को मामले की जांच कर मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। परिवादियों के वकील जितेंद्र गर्ग ने बताया कि भविष्य कोऑपरेटिव सोसायटी ने एजेंट हरिराम, रामसिंह देवीसिंह से एफडी और आरडी पर अधिक ब्याज दर के लालच में खाते खुलवाए और लाखों रुपए इकट्ठा कर कार्यालय पर ताला लगाकर चंपत हो गए।