पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हाउसिंग बोर्ड ने निकाली लॉटरी

हाउसिंग बोर्ड ने निकाली लॉटरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर. हाउसिंग बोर्ड में लांटरी निकालते अधिकारी कर्मचारी।

भास्कर न्यूज | अलवर

हाउसिंगबोर्ड ने बुधवार को बस स्टैंड के पीछे स्थित उपायुक्त कार्यालय में लॉटरी के माध्यम से 5021 आवेदकों में से 82 के लिए वरीयता ची निकाली। इसके अलावा पूर्व मे जारी वरीयता सूची के 221 लोगों को मकान आवंटित किए गए। शुरुआत में लोगों ने कंप्यूटर से निकाली जा रही लॉटरी में गड़बड़ी की आशंका को लेकर विरोध जताया, लेकिन बाद में वे अधिकारियों के समझाने पर मान गए।

लॉटरी के लिए दोपहर दो बजे का समय निर्धारित था, लेकिन शुरू साढ़े तीन बजे हुई। इस दौरान कार्यालय में काफी तादात में लोग पहुंच गए थे। इसके बाद जैसे ही लॉटरी की प्रक्रिया शुरू हुई लोग कंप्यूटर को घेरकर खड़े हो गए। उनसे रंग, शहर का नाम, पर्यटन स्थल, आयु जन्म का वर्ष सहित अन्य पूछी गई जानकारियां कंप्यूटर में फीड की गई। इसके बाद सियोडो रेंडम प्रणाली के आधार पर लॉटरी जारी की गई। कंप्यूटर नेटवर्किंग के जरिए निकाली गई लॉटरी लोगों को कुछ देर तक समझ में नहीं आई। इस पर कुछ लोगों ने विरोध भी जताया।

इनकीलॉटरी निकली

हाउसिंगबोर्ड के उपायुक्त एए खां ने बताया कि 82 मकानों की वरीयता सूची जारी की गई। 44 एडब्ल्यूएस, 24 एमआईजी ए, 9 एमआईजी बी 5 एचआईजी के मकान देने के लिए वरीयता सूची जारी की गई। इसके अलावा पूर्व में जारी वरीयता सूची में शामिल लोगों के मकान के लिए लॉटरी निकाली गई गई। 221 मकानों में 128 अल्पआय वर्ग 93 मकान मध्यम आय वर्ग के लिए आवंटित किए गए।

एकघंटे का काम, लग गए तीन

लॉटरीनिकालने का का एक घंटे में पूरा होना था, लेकिन सर्वर डाउन होने से इस काम के पूरे होने में तीन घंटे का समय लग गया। इस संबंध में हाउसिंग बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि राज्य के चार शहरों में लॉटरी निकाली जा रही थी। सभी नेटवर्किंग के जरिए जयपुर के केंद्रीय कार्यालय की ओर से जुड़े थे। इसलिए लॉटरी में देरी हुई।