- Hindi News
- निजी स्कूलों की मनमानी के विरोध में प्रदर्शन आज
निजी स्कूलों की मनमानी के विरोध में प्रदर्शन आज
अलवर| निजीस्कूलों द्वारा मनमानी फीस तय करने और फीस में 30 से 35 फीसदी तक की बढ़ोत्तरी करने के विरोध में गुरुवार को सिल्वर ऑक स्कूल संघर्ष संघ समिति एवं सिल्वर ऑक स्कूल अभिभावक संघ द्वारा कंपनी बाग में एकत्रित होकर प्रदर्शन किया जाएगा और मुख्यमंत्री और फीस निर्धारण समिति सचिव को ज्ञापन भेजा जाएगा। संयोजक नीरज खंडेलवाल ने बताया कि सिल्वर ऑक में फीस वृद्धि करने के विरोध में पूर्व में अभिभावकों द्वारा एतराज जताया गया था, लेकिन अभी तक बढ़ोत्तरी वापस नहीं ली गई है। हर साल स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस बढ़ाने से अभिभावक परेशान हो चुके हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि गुरुवार दोपहर 1 बजे कंपनी बाग में एकत्रित होकर आंदोलन में सहयोग करें। इस दौरान अभिभावक जुलूस निकालकर कलेक्टर और डीईओ को सरकार के नाम ज्ञापन देंगे।