- Hindi News
- राजपूत समाज के सम्मान समारोह को लेकर बैठक
राजपूत समाज के सम्मान समारोह को लेकर बैठक
राजगढ़ | राजपूतसमाज राजगढ़ रैणी की बैठक तहसील अध्यक्ष बृजेन्द्र सिंह बबेली की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह 2 अक्टूबर को लवकुश गार्डन में दोपहर 12 बजे शाखा राजगढ़ रैणी के संयुक्त तत्वावधान में मनाए जाने का निर्णय लिया गया। बबेली ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र सिंह राठौड़, अध्यक्षता अंबिका सिंह विशिष्ट अतिथि समाज के प्रदेशाध्यक्ष गिर्राज सिंह लोटवाड़ा होंगे। महामंत्री धर्मेंद्र सिंह बहाली ने बताया कि समारोह में सत्र 2012-13 2013-14 में दसवीं, बारहवीं, स्नातक एवं अन्य व्यावसायिक डिप्लोमा में 70 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। कोषाध्यक्ष कुलदीप सिंह एवं प्रेमसिंह ने बताया कि समारोह में समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन के लिए 12 अक्टूबर को अलवर प्रताप छात्रावास में युवक-युवती परिचय सम्मेलन को लेकर भी चर्चा की जाएगी।