पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 29 से

जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 29 से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नीमराना | क्षेत्रके राजकीय उप्रावि भीमसिंहपुरा में जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता अंडर 14 की 29 सितंबर से आयोजित होगी। प्रतियोगिता आयोजन समिति के शिक्षक किशोर कुमार यादव ने बताया कि प्रतियोगिता शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि बहरोड़ विधायक डॉ.जसवंत यादव होंगे तथा विशिष्ट अतिथि पंचायत समिति प्रधान बलवान सिंह यादव, जिला शिक्षा अधिकारी सरदारमल यादव, उपजिला प्रमुख सरोज यादव, विकास अधिकारी कैलाशचंद बारौलिया , ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी श्यामसुंदर यादव, राजस्थान पंचायती राज कर्मचारी संघ प्रदेशाध्यक्ष मूलचंद गुर्जर जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह यादव आदि होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्रमुख साफिया खान करेगी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिताएं 27 सितंबर को आयोजित होनी थी, लेकिन अपरिहार्य कारणों के चलते 29 सितंबर से शुरू होगी।