पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मेला शुरू, बिजली व्यवस्था देर शाम को

मेला शुरू, बिजली व्यवस्था देर शाम को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर. करणीमाता मेला शुरू होने तक यूआईटी की ओर से मेला स्थल पर बिजली की व्यवस्था नहीं हो पाई थी। हर साल यहां यूआईटी की ओर से जनरेटर लगाकर बिजली व्यवस्था कराई जाती है। गुरुवार सुबह शुरू हुए मेले से पूर्व ही बिजली की व्यवस्था कराने के लिए पिछले दिनों जिला प्रशासन की बैठक भी हुई थी। इस बैठक में भी प्रशासन की ओर से इस बार भी मेला स्थल पर लाइट व्यवस्था कराने के लिए कहा गया था। यूआईटी सचिव महेंद्र लोढ़ा का कहना है कि यूआईटी में बजट की भारी कमी है, इस कारण प्रशासन को लिखित में भी असमर्थता जता दी थी। हालांकि उन्होंने गुरुवार देर शाम मेला स्थल पर कुछ जनरेटर लगाकर बिजली सप्लाई शुरू कराने की भी बात कही है।