दो ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगेगा
अलवर. त्योहारके मध्य नजर रेलवे ने जयपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला डबल डेकर ट्रेन अजमेर-चंडीगढ़ गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन में एक -एक अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है। जयपुर- दिल्ली सराय रोहिल्ला गरीब रथ में 1 से 31 अक्टूबर तक एक्जीक्यूटिव वातानुकूलित कुर्सीयान का एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा। अजमेर-चंडीगढ़ गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन में 3 से 31 अक्टूबर तक चंडीगढ़-अजमेर गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन में 4 अक्टूबर से 1 नवंबर तक थर्ड एसी का एक- एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा।