- Hindi News
- स्वच्छ भारत अभियान में हटाया अतिक्रमण और कचरा
स्वच्छ भारत अभियान में हटाया अतिक्रमण और कचरा
तिजारा| कस्बेकी नगर पालिका के तत्वावधान में फिरोजपुर बस स्टैंड चौराहे पर सुबह सात बजे एसडीएम सुरेश कुमार यादव एवं नगर पालिका अध्यक्ष राजेश शर्मा ने चौराहा की सफाई कर स्वच्छ भारत अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर एसडीएम ने बताया कि 2 अक्टूबर तक अभियान चलेगा। नगर पालिका चेयरमैन राजेश शर्मा ने बताया की शहर में खराब रोड लाइटों को भी ठीक करने का काम शुरु कर दिया गया है। इस अवसर पर नगर पालिका चेयरमैन राजेश शर्मा, अधिशाषी अधिकारी नरेंद्र शर्मा, सुरेश शर्मा, लक्ष्मीकांत, नरेश शर्मा, होशियार सिंह, बद्री प्रसाद आदि मौजूद थे।
खेड़ली|स्वच्छभारत अभियान के तहत खेड़ली नगर पालिका प्रशासन द्वारा कस्बे के मुख्य बाजारों से अतिक्रमण हटाकर नालियों सड़क की सफाई की गई। इस दौरान पालिका के अभियान में सफाई कर्मियों का एक दस्ता, ट्रैक्टर, जेसीबी फायर बिग्रेड का सहारा लेकर सफाई की गई। कठूमर उपखंड अधिकारी राजेंद्र चतुर्वेदी ने बाजार में पैदल जाकर लोगों को इस बारे में समझाया और दिशा-निर्देश देकर अतिक्रमण हटाया गया। मौके पर ईओ महेश जैन, पार्षद लख्मीचंद सर्राफ, नारायण लाल सहित अनेक पार्षद भी मौके पर मौजूद थे।
तिजारा. कस्बे में सफाई अभियान के तहत झाड़ू लगाते लोग।