- Hindi News
- एक अक्टूबर से पर्यटकों के लिए खुलेगा सरिस्का
एक अक्टूबर से पर्यटकों के लिए खुलेगा सरिस्का
अलवर. सरिस्काअभयारण्य 1 अक्टूबर से पर्यटकों के लिए खुल जाएगा। बारिश के सीजन में तीन महीने के लिए सरिस्का अभयारण्य को सैलानियों के लिए बंद कर दिया गया था। सरिस्का अभयारण्य 1 जुलाई 30 सितंबर तक बंद किया गया। इस दौरान मंगलवार शनिवार को पांडुपोल हनुमान मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को ही मंदिर तक जाने की छूट रही। विशेषज्ञों का मानना है कि बारिश के मौसम में जमीन पर पड़े पेड़, पौधों अन्य वनस्पति के बीज अंकुरित होती हैं। पर्यटकों की गाडिय़ों के कारण इन्हें नुकसान होता है। यह पशु, पक्षी जंगली जानवरों का ब्रीडिंग सीजन भी माना जाता है। पार्क में किसी तरह का व्यवधान नहीं हो, इसी के लिए पार्क को बंद रखा जाता है।