पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मिसेज इंडिया ब्यूटी कांटेस्ट पर रोक, अधिकारी पहुंचे

मिसेज इंडिया ब्यूटी कांटेस्ट पर रोक, अधिकारी पहुंचे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नीमराणा फोर्ट में शनिवार से शुरू होने वाली मिसेज इंडिया ब्यूटी प्रतियोगिता पर रोक लगने के बाद स्थानीय प्रशासन हरकत में गया है। फोर्ट में प्रतियोगिता का आयोजन नहीं हो इसके लिए प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर फोर्ट प्रबंधन को पाबंद किया है। प्रतियोगिता का समापन 29 सितंबर को होना था, जिसके लिए आयोजक संस्था ने होटल के 25 कमरे भी बुक कराए हुए हैं। शनिवार को प्रतियोगिता से जुड़े कुछ लोग भी होटल पहुंच गए लेकिन स्थानीय प्रशासन की कार्रवाई को देखते हुए मौन साध लिया। तीनों दिनों में प्रतियोगिता का आयोजन नहीं हो पाए इसके लिए तहसीलदार नीमराणा की ओर से प्रबंधन को बाकायदा लिखित नोटिस देकर पाबंद किया गया है।

शनिवार शाम को बहरोड़ एसडीएम लोकेश मीणा, एडीशनल एसपी सत्यपाल मिढ्ढा, तहसीलदार कपिल शर्मा आदि ने मौके पर पहुंचकर फोर्ट महाप्रबंधक गोपाल दत्त को जयपुर की अदालत से लगी रोक संबंधी आदेशों का हवाला देते हुए प्रतियोगिता आयोजन होने पर प्रबंधन को जिम्मेदार मानने की चेतावनी दी है। इस बारे में महाप्रबंधक गोपाल दत्त का कहना है कि उन्हें ऐसी किसी प्रतियोगिता के आयोजन की जानकारी नहीं है, चूंकि कमरे पहले से ही बुक हो गए थे, ऐसे में फिलहाल रूम बुकिंग तो निरस्त नहीं हो सकती लेकिन फोर्ट में प्रतियोगिता नहीं होने दी जाएगी। शेष|16पर











गौरतलबहै कि शुक्रवार को ही जयपुर महानगर मजिस्ट्रेट कोर्ट 2 ने प्रतियोगिता पर रोक संबंधी एक याचिका की सुनवाई करते हुए चेंज यू कंपनी एवं वूमन वेलफेयर वूमन फाउंडेशन सहित तीन अन्य को बिना अनुज्ञा एवं नियमानुसार प्रतियोगिता का आयोजन नहीं कराने के लिए आदेशित किया था। साथ ही सीआईडी सीबी डीएसपी छत्रपाल सिंह को आदेशों की पालना कराने के लिए पाबंद भी किया गया था।