पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जखराना टोल कर्मचारियों के साथ मारपीट

जखराना टोल कर्मचारियों के साथ मारपीट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बहरोड़, ग्रामीण. जखरानाटोल पर केबिन के टूटे शीशे।

बहरोड़, ग्रामीण. बहरोड़-नारनौलरोड़ स्थित जखराना टोल नाके पर शनिवार शाम को डेढ़ दर्जन बदमाशों ने कर्मचारियों के साथ मारपीट कर केबिन वगैरह को तोड़कर लगभग 16 हजार रुपए लूट कर ले गए। जिसकी रिपोर्ट पुलिस में दी गई लेकिन देर रात्रि तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। टोल व्यवस्थापक विनोद स्वामी ने बताया कि नारनौल रोड की ओर से शाम को तीन गाड़ियों में सवार होकर आए लगभग डेढ़ दर्जन बदमाशों ने टोल की विद्युत सप्लाई काटकर कर्मियों से मारपीट करनी शुरू दी। जिससे बदमाशों द्वारा हथियार दिखाने के भय से कर्मचारी टोल छोड़ कर खेत-खलिहान की ओर जान बचाकर भाग गए। बदमाशों ने केबिन सहित अन्य दरवाजों के शीशे वगैरह को तोड़कर केबिन के अंदर रखे लगभग 16 हजार रुपए लेकर फरार हो गए।