- Hindi News
- भामाशाह शिविर में ऑपरेटर्स के साथ मारपीट
भामाशाह शिविर में ऑपरेटर्स के साथ मारपीट
बहरोड़, ग्रामीण. ग्रामगूंति में शनिवार को भामाशाह शिविर के दौरान कम्प्यूटर ऑपरेटर्स के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर दी उपकरण लेकर भाग गए। इससे शिविर में कार्य बाधित हुआ। घटना की सूचना पर तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर पुन: कार्य चालू करवाया। मौके पर पुलिस कर्मी नहीं होने से ग्रामीणों कर्मचारियों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रोष बना रहा। तहसीलदार गजानंद शर्मा ने बताया कि शिविर के दौरान चार-पांच असामाजिक तत्वों ने गलत आधार कार्ड बनवाने को लेकर कम्प्यूटर ऑपरेटर्स रमेश, योगेश कृष्ण के साथ मारपीट कर दो फिंगर प्रिंट मशीन एक कम्प्यूटर कैमरा लेकर भाग गए। जिससे शिविर में भामाशाह कार्ड बनाने में व्यवधान पहुंचने से कुछ समय के लिए कार्य बाधित हो गया। जिसे बाद में व्यवस्था कर कार्य पुन: चालू करवाया गया। इस दौरान उन्होंने बताया कि शिविर में सुरक्षा को लेकर पुलिस थाने को सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिसकर्मी लगाने के आदेश दे रखे हैं। लेकिन पुलिसकर्मी नहीं लगाने से शिविर में मारपीट की घटना हो रही है।