धूमधाम से मनाया वार्षिकोत्सव
थानागाजी | कस्बेके रामानंद महिला बीएड महाविद्यालय में मंगलवार को वार्षिकोत्सव आयोजित किया गया, जिसमें छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छात्राओं ने रंगोली, मेहंदी पेंटिंग, वाद-विवाद, चित्रकला आदि प्रतियोगिताओं में भाग लिया। प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय तृतीय स्थान पर आने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया।