पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भामाशाह के लक्ष्य अर्जित करने के निर्देश

भामाशाह के लक्ष्य अर्जित करने के निर्देश

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर| जिलाकलेक्टर एमपी स्वामी ने उपखंड अधिकारियों को भामाशाह योजना के अंतर्गत शत-प्रतिशत लक्ष्य 30 अप्रेल तक अर्जित करने के निर्देश दिए और कहा कि लक्ष्य प्राप्ति में कोताही करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिला कलेक्टर ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षात्मक बैठक में शेष रही ग्राम पंचायतों में शीघ्र भामाशाह नामांकन शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खोले गए बैंक खातों की मैपर फाइल बैंकों से प्राप्त कर नामांकन में बैंक खाता संबंधित बैंकों से मिलान करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि परिवार की मुखिया के बैंक खाते की प्रविष्ठि किए बिना भामाशाह नामांकन संभव नहीं होगा। उन्होंने शेष रहे ई-मित्र कियोस्क पर बैंकिंग संवादकर्ता की शीघ्र नियुक्ति कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में चिह्नित परिवारों का शत-प्रतिशत नामांकन किया जाए।