भामाशाह शिविर निरस्त
कठूमर| भामाशाहकार्ड बनाने वाली मशीन और कम्प्यूटर आॅपरेटर के नहीं पहुचने पर मंगलवार से ग्राम पंचायत सालवाड़ा में शुरू होने वाला शिविर निरस्त कर दिया है। सालवाड़ी राजीव गांधी सेवा केंद्र पर पांच दिवसीय भामाशाह शिविर मंगलवार से शुरू होना था लेकिन शिविर में कंपनी की मशीनें और आॅपरेटर नहीं आए। शिविर में पहुंचे ग्रामीणों को निराश होना पड़ा। इसके बाद प्रशासन ने शिविर को स्थगित कर दिया।