अज्ञात व्यक्ति का शव मिला
बहरोड़ | राष्ट्रीयराजमार्ग संख्या 8 पर औद्योगिक क्षेत्र कट के पास अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। पुलिस ने शव को शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस ने बताया कि सोमवार देर रात सूचना मिली कि एक व्यक्ति का शव सड़क किनारे पड़ा है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पहचान के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। मृतक के सिर से हल्के बाल उड़े हुए हैं तथा मटमैले रंग की स्वेटर पहने हुए है। उम्र करीब 48 साल है।