पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रक्तदान से किसी को मिल सकता है जीवन

रक्तदान से किसी को मिल सकता है जीवन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जनकल्याण युवा संस्था द्वारा मंगलवार को कचहरी के पास स्थित सुरभि बैंक्वेट मैरिज होम पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। जिसमें जयपुर के एसएमएस से आई चिकित्सकों की टीम ने 192 यूनिट रक्त एकत्र किया तथा 1 फरवरी को जन्म लेने वाली 7 बेटियों के परिजनों को 2100-2100 रुपए के चेक प्रदान किए गए।

संस्था के सदस्य रणजीत यादव ने बताया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. राजेश पायलट पूर्व सांसद डा. करण सिंह यादव के 70वें जन्म दिवस पखवाड़े पर 11वां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। रक्तदान कार्यक्रम से पूर्व एसीजेएम संदीप आनन्द गुप्ता, एडीजे रमेश चन्द जोशी, मुंसिफ मजिस्ट्रेट सुनील यादव डा. सुरेश यादव ने मदर टेरेसा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया। शिविर के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद डा. करण सिंह यादव ने कहा कि आमजन के द्वारा किया गया रक्तदान किसी को नया जीवनदान दे सकता है। मानव जीवन में रक्तदान करना पुण्य कार्य है। बेटी जन्म पर बढ़ावा देने के लिए बहरोड़ नीमराना क्षेत्र में 1 फरवरी को जन्म लेने वाली 7 बेटियों के परिजनों को 21 सौ रुपए का चेक प्रदान किया गया।

इस इस दौरान बाबा खेतानाथ महिला महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डा. उमाशंकर यादव, मिश्री देवी आई अस्पताल के डा. वीरेंद्र यादव, राजकीय अस्पताल के डा. सुरेन्द्र यादव, कांग्रेस नेता बस्तीराम यादव, पूर्व सरपंच श्योताज यादव, पूर्व पार्षद अनिल सेठ, जयपाल सिंह, एडवोकेट हितेन्द्र यादव, राजाराम यादव, करण सिंह सहित संस्था के पदाधिकारी मौजूद रहे।

बहरोड़. रक्तदान शिविर में मौजूद अतिथि।