पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नीमराना, बहरोड़ प्रधान एवं जिला पार्षद का स्वागत

नीमराना, बहरोड़ प्रधान एवं जिला पार्षद का स्वागत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नीमराना| ग्रामीणोंकी ओर से मोहलडिय़ा गांव की शिव मंदिर चौपाल पर मंगलवार को नीमराना पंचायत समिति की नवनिर्वाचित प्रधान सविता यादव, बहरोड़ प्रधान रीना यादव, जिला परिषद वार्ड 8 से निर्वाचित पार्षद प्रियंका यादव, नीमराना के उप प्रधान सिकंदर सिंह एवं प्रतापसिंहपुरा सरपंच प्रति यादव का फूल मालाओं, शॉल साफा पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर राजेंद्र यादव, सतपाल यादव, धर्मवीर पंच, सतपाल भांखरिया, रोहिताश, महेंद्र सिंह, महिला पंच मिंटो देवी, सुनीता, अनीता यादव, मंजू देवी, किस्तूरी देवी, मोनिका यादव बिमलादेवी आदि ग्रामीणों ने पूर्व प्रधान बलवान यादव, पूर्व सरपंच राजबीर यादव, शेरसिंह यादव, बृजमोहन भारद्वाज, राजेंद्र कमांडों माजरी, प्रधान पति मनोज यादव, कृषि उपज मंडी सदस्य अजीत यादव ठेकेदार, राजसिंह चौहान, होशियार सिंह मास्टर, भूपेंद्र यादव, डॉ. अभय सिंह यादव, विद्युत विभाग के सहायक अभियंता गजानंद निमोरिया, सतीश यादव, राव वीरेंद्र, दलीप सिंह मुनीम, हंस राज यादव, सुरेंद्र सेठ प्रमोद कुमार वकील आदि का भी स्वागत किया गया। स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए नीमराना प्रधान सविता यादव, बहरोड़ प्रधान रीना यादव जिला पार्षद प्रियंका यादव ने जीत, सहयोग और सम्मान के प्रति आमजन का आभार जताया।