बच्चों को पिलाया औषधियों का काढ़ा
माजरीकलां | राजकीयआयुर्वेद औषधालय बसई प्रभारी डा. अजीत सिंह गौतम ने मंगलवार को मौसमी बीमारी स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए स्कूली छात्र-छात्राओं को आयुर्वेद औषधियों का काढा पिलाया तथा बीमारी के लक्षण बचाव के उपायों की जानकारी दी। डा. गौतम ने बताया कि घर में उपयोग होने वाली तुलसी पत्र, काली मिर्च, अदरक का रस शहद के साथ लेना लाभकारी होता है। इसके अलावा गिलोय , चिरायता, नीम, हल्दी, आंवले का काढा मौसमी बीमारियों से बचाव करता है रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है।