टीवीएस शोरूम का उद्घाटन आज
बहरोड़| दिल्ली-जयपुरहाईवे स्थित टीवीएस शोरूम का उद्घाटन बुधवार को होगा। शोरूम संचालक विजय यादव ने बताया कि उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि टीवीएस के नेशनल सर्विस मैनेजर विकास जयसवाल बहरोड़ नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष सीताराम यादव होंगे। इस दौरान टीवीएस के राजस्थान एरिया मैनेजर देवराज पांडेय, एरिया सर्विस मैनेजर विक्रमसिंह शेखावत सहित अन्य लोग मौजूद रहेंगे।