पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अज्ञात रोग फैलने से पशुओं की मौत

अज्ञात रोग फैलने से पशुओं की मौत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बहरोड़| गांवखोहरी खापरिया में पिछले माह से पशुओं में अज्ञात रोग फैलने से मौत हो रही है। जिससे ग्रामीणों ने प्रशासन को पत्र देकर चिकित्सा टीम को भेजकर पशुओं के इलाज करने की मांग की है। ग्रामीण राजेंद्र प्रसाद यादव, हरिराम, छालूराम , वीरेंद्र सिंह, हीरासिंह, बालकिशन, लालाराम, जवाहर लाल ने बताया कि गांव में पिछले माह से पशुओं में अज्ञात बीमारी फैल रही है। जिससे दर्जनों की संख्या में पशुओं की अकाल मौत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण महंगे दाम पर पशुओं का इलाज कराने के लिए मजबूर हो रहे हैं। जबकि राज्य सरकार द्वारा पशुओं का इलाज नि:शुल्क रखा गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन को चिकित्सा टीम भेजकर इलाज कराने की मांग की है।