पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिलाओं के गले से चेन तोड़ ले गए नकाबपोश

महिलाओं के गले से चेन तोड़ ले गए नकाबपोश

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरमें दो अलग-अलग स्थानों पर मंगलवार को बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने दो महिलाओं के गले से चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दिया। दोनों मामलों में पुलिस को लिखित रिपोर्ट दी गई है। पुलिस को चेन छीनने वालों का फिलहाल कोई सुराग नहीं मिला है।

पीड़िता आशा गुप्ता के पति संजय उर्फ नंदलाल गुप्ता निवासी 40 एनईबी सुभाष नगर ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ चेन स्नेचिंग का मामला एनईबी थाने में दर्ज कराया है। रिपोर्ट में लिखा है कि दोपहर साढ़े तीन बजे आशा गुप्ता घर से पैदल बच्चे को लेने बस स्टॉप जा रही थी, इसी दौरान एनईबी थाने के पीछे दो नकाबपोश बदमाश बाइक पर आए और आशा के गले से सोने की चेन खींच ले गए। इनमें बाइक सवार एक बदमाश लाल टी-शर्ट पहने हुआ था। चेन छीनने के बाद बदमाश बाइक को तेज गति से भगा ले गए। दूसरी वारदात शाम करीब 5 बजे शिवाजीपार्क इलाके में बहरोड़ मार्ग की है। यहां राठ नगर निवासी एक महिला स्कूटी से घर जा रही थी। इस दौरान दो बदमाशों ने उसके पीछे बाइक लगा दी और उसके गले से सोने की चेन तोड़ ले गए। पीड़िता के बेटे रविंद्रसिंह ने इस आशय की रिपोर्ट शिवाजी पार्क थाने में दर्ज कराई है। पुलिस दोनों मामले में बदमाशों की तलाश कर रही है।

चैन स्नेचिंग करने वाले बदमाश बेखौफ

शहरमें महिलाओं के साथ चैन स्नेचिंग के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इससे पहले भी बदमाशों ने ऐसी कई वारदात की हैं। मगर, मंगलवार को बदमाश पुलिस से इतने बेखौफ दिखे कि वे एनईबी थाने के पिछवाड़े ही चैन स्नेचिंग की वारदात कर फरार हो गए। ऐसी वारदातों से आमजन में भय है क्योंकि नकाबपोश बदमाश महिलाओं को टारगेट बना रहे हैं।