- Hindi News
- खुदाई करते समय पट्टी टूटकर गिरी, युवक की माैत
खुदाई करते समय पट्टी टूटकर गिरी, युवक की माैत
अलवर| शहरके दीवान जी का बाग मोहल्ले में मंगलवार सुबह एक पुराने मकान की मरम्मत के दौरान छत की पट्टी टूट गई। पट्टी मलबे में दबने से मकान मालिक का 21 वर्षीय बेटा दीपचंद कोली गंभीर रूप से घायल हो गया। सामान्य अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि दीपचंद (21)पुराने मकान के कमरे की छत की मरम्मत के लिए खुदाई कर रहा था। तभी हादसा हो गया।