सुकन्या समृद्धि बचत योजना शुरू
बहरोड़| प्रधानमंत्रीद्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत डाकघरों में एक नई योजना शुरू की गई है जिसमें बेटियों के नाम किसी भी डाकघर में खाता खोला जा सकता है। डाकघर के सहायक अधीक्षक केसी वर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत डाकघरों में बेटियों को समर्पित सुकन्या समृद्वि बचत योजना के नाम से योजना शुरू की गई है। जिसमें किसी भी डाकघर में बेटी के नाम से न्यूनतम एक हजार रुपए से सुकन्या समृद्धि बचत खाता खुलवाया जा सकता है, जिसमें बालिका का जन्म प्रमाण पत्र संरक्षक का फोटो पहचान पत्र देकर किसी भी डाकघर में खाता खुलवाया जा सकता है।