डीआरएम आज करेंगे स्टेशन का निरीक्षण
अलवर | उत्तरपश्चिम रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक जयपुर वीरेंद्र कुमार शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर अलवर आएंगे। वे सुबह 11 बजे आलाहजरत एक्सप्रेस से अलवर आएंगे। इसके बाद स्टेशन का निरीक्षण करेंगे और स्थानीय अधिकारियों की बैठक लेंगे। डीआरएम के दौरे को देखते हुए गुरुवार को रेलवे कर्मचारियों ने तैयारी को अंतिम रूप दिया।