पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूल में बालिकाओं...

स्कूल में बालिकाओं...

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्कूल में बालिकाओं...

टेस्टके बाद छात्राएं घर गई और परिजनों को कुछ नहीं बता पाई। शरीर में दर्द हाेने पर शाम के समय बालिकाओं ने परिजनों को घटना के बारे में बताया। इस परिजन उन्हें इलाज के लिए थानागाजी अस्पताल लेकर आए। बालिकाओं की कमर हाथ पर चोट के निशान थे। सूचना पर थानाधिकारी सचिन अस्पताल पहुंचे और बालिकाओं से मामले की जानकारी ली। पूछताछ में बालिकाओं ने बयान दिए कि अध्यापक ताराचंद गुर्जर ने गणित में पांच का अंक नहीं लिखने को लेकर उनकी डंडो से पिटाई कर दी। सूचना पर शिक्षा विभाग के कर्मचारियों ने अस्पताल आकर पीड़ित छात्राओं के बयान लिए और जिला शिक्षा अधिकारी को मामले से अवगत कराया। इसके बाद डीईओ ने शिक्षक को निलंबित कर दिया। घटना के बाद लोगों में भारी आक्रोश छा गया। लोग अस्पताल में जमा हो गए और आरोपी शिक्षक पर कार्रवाई की मांग की।

^बालिकाओंके बयानों के बयान लिए गए हैं। इसमें शिक्षक दोषी पाया गया है। जिस पर कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को लिख दिया गया है। दिनेशशर्मा, कार्यवाहक बीईईओ, थानागाजी

^बालिकाएंटेस्ट के दौरान नकल कर रही थी। इस कारण उनकी पिटाई की गई। ताराचंदगुर्जर, आरोपी शिक्षक