- Hindi News
- स्कार्पियो गाड़ी सहित हरियाणा मार्का की अंग्रेजी शराब बरामद
स्कार्पियो गाड़ी सहित हरियाणा मार्का की अंग्रेजी शराब बरामद
बहरोड़. शराब के साथ स्कार्पियो गाड़ी।
बहरोड़ | आबकारीपुलिस ने गुरुवार को मुखबीर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए गांव गादोज के पास स्कार्पियो गाड़ी सहित हरियाणा मार्का की अंग्रेजी शराब बरामद की है। जिसकी कीमत लगभग तीस हजार रुपए है। थानाधिकारी वीरेंद्र यादव ने बताया कि मुखबीर से सूचना मिली की एक स्कार्पियो गाड़ी में हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब लेकर बहरोड़ की ओर रहे हैं। जिस पर पुलिस ने नाकाबंदी की पीछा करने पर गाड़ी चालक गांव गादोज के पास वाहन छोड़कर फरार हो गया। गाड़ी में दस पेटी अंग्रेजी शराब बीयर की पेटी मिली। जिनकी कीमत करीब तीस हजार रुपए बताई जा रही है।