- Hindi News
- ऑपरेशन ग्रीन के तहत पुलिस ने की कार्रवाई, तीन गिरफ्तार
ऑपरेशन ग्रीन के तहत पुलिस ने की कार्रवाई, तीन गिरफ्तार
अलवर| पुलिसने गुरुवार को ऑपरेशन ग्रीन के तहत उद्योग नगर थाना क्षेत्र, नौगांवा एवं थानागाजी क्षेत्र में गुरुवार को अवैध खनन माफिया के खिलाफ अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान तीन जनों को मय ट्रैक्टर-ट्रॉली के गिरफ्तार किया गया। पुलिस उपाधीक्षक हिमांशु शर्मा ने बताया कि एमआईए थाना क्षेत्र के गांव घेघोली क्षेत्र में संचालित अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस मौके पर ट्रैक्टर चालक हंसराज पुत्र परती राम जाटव निवासी घेघोली को ट्रैक्टर में अवैध खनन कर पत्थर भर कर ले जाते गिरफ्तार किया है। इसी प्रकार नौगांवा थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी धनेटा की पहाड़ियां में से अवैध रूप से पत्थर खनन कर ले जाते राशिद पुत्र हुरमत मेव निवासी गढ़ी थाना नौगांवा को गिरफ्तार किया। इसके अलावा थानागाजी क्षेत्र के गांव काला खोरा में अवैध खनन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने दबिश देकर कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने पूरण पुत्र मांगीलाल सैनी निवासी लाला की ढाणी को ट्रैक्टर में अवैध रूप से बजरी भर कर ले जाते हुए गिरफ्तार कर ट्रैक्टर-ट्राली को जब्त किया