पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पोषाहार उपलब्ध करवाने की मांग

पोषाहार उपलब्ध करवाने की मांग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रतापगढ़ | राजस्थानशिक्षक संघ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गजानंद शर्मा ने जिला परिषद अलवर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी से थानागाजी क्षेत्र के विद्यालयों में पोषाहार उपलब्ध करवाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि सप्लाई नहीं होने के कारण अधिकांश विद्यालयों के बालकों का भोजन नहीं मिल रहा है। इस कारण विद्यालयों में बालकों का ठहराव प्रभावित हो रहा है। साथ ही कुक कम हेल्परों के सामने रोजी रोटी का संकट उत्पन्न हो गया है। शीघ्र ही मिड डे मील उपलब्ध करवाकर हो रही समस्या से राहत प्रदान करने की मांग उच्च अधिकारियों से की। मांग करने वालों में ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश शर्मा, रामजीलाल शर्मा, मिट्ठन लाल आदि शिक्षक शामिल है।