- Hindi News
- चिकित्सक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज
चिकित्सक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज
कोतवालीथाने में सामान्य अस्पताल में कार्यरत डॉ. मोहन लाल सिंधी के खिलाफ इस्तगासे के तहत धोखाधड़ी करने एवं कूटरचित दस्तावेज तैयार का मामला दर्ज हुआ है।
कोतवाली थाना प्रभारी गणपत राम ने बताया कि रैणी निवासी दिनेश पुत्र जगन प्रसाद जैन ने सीजेएम की कोर्ट में इस्तगासे के माध्यम से मामला दर्ज कराया कि सामान्य अस्पताल में कार्यरत डॉ. मोहन लाल सिंधी ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर उनका गलत तरीके से उपयोग किया।