जोधपुर श्रीगंगानगर ने जीती चैंपियनशिप
अलवर| राज्यसीनियर मास्टर पुरुष एवं महिला बैंच प्रैस पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में सीनियर वर्ग पुरुष में जोधपुर ने एक स्वर्ण सहित आठ पदक जीत कर चैंपियनशिप जीती वहीं श्रीगंगानगर ने तीन स्वर्ण सहित चार पदक जीत कर अपना दबदबा कायम रखा। महिला वर्ग में श्रीगंगानगर चैंपियन रही। अलवर को पुरुष वर्ग में एक रजत एक कांस्य पदक जबकि महिला वर्ग में दो स्वर्ण सहित चार पदक मिले। जिला पावर लिफ्टिंग संघ के तत्वावधान में राजर्षि अभय समाज के मैदान में प्रतियोगिता हुई।
जिला पावर लिफ्टिंग पुरुष वर्ग के 120 से अधिक किलोग्राम वजन वर्ग में श्रीगंगानगर के प्रिंस नागपाल पहले अलवर के विवेक गंगावत दूसरे जबकि 120 वर्ग भार में श्रीगंगानगर के प्रभजोत पहले जोधपुर के राजाराम दाधीच दूसरे स्थान पर रहे। 105 केजी में श्रीगंगानगर के सुमित कुमार प्रथम, जयपुर के जितेंद्र तोलानी द्वितीय अलवर के गोलू पहलवान तृतीय रहे। 93 केजी वर्ग में बीकानेर के गोविंद किराड़ पहले, जोधपुर के अनिल खन्ना द्वितीय परमानंद प्रजापत तृतीय रहे। 83 केजी वर्ग में पाली के वासुदेव सारस्वत प्रथम, उदयपुर के चंद्रेश सोनी द्वितीय जोधपुर के नीतेश शर्मा तृतीय रहे।
अलवर. बैंच प्रेस पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में भाग लेता प्रतिभागी।