पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पार्षद की हत्या के मुख्य आरोपी समेत 3 गिरफ्तार

पार्षद की हत्या के मुख्य आरोपी समेत 3 गिरफ्तार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चारमाह पहले 23 अक्टूबर को अलवर जिले के बहरोड़ में दीपावली की रात को भाजपा के पार्षद त्रिलोक यादव की हत्या करवाने वाले मुख्य आरोपी अशोक यादव उर्फ ठाकरिया उसके दो सहयोगियों को जयपुर कमिश्नरेट पुलिस ने बुधवार को नागौर की एक लॉज से गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी अशोक यादव के खिलाफ जयपुर में भी कई मामले दर्ज हैं और पार्षद हत्याकांड में अलवर पुलिस ने उस पर 5 हजार का इनाम भी घोषित कर रखा था।

नागौर शहर के रेलवे स्टेशन स्थित एक लॉज में बुधवार सुबह शाम को दो बार अलग अलग समय जयपुर की पुलिस ने कार्रवाई की। इस दौरान यहां से तीन लोगों को पकड़ा गया। गुरुवार को नागौर पुलिस ने भी इसकी जानकारी दी। पुलिस के अनुसार जयपुर कमिश्नरेट से आए वैशाली नगर थानाधिकारी खलील अहमद टीम ने लाॅज से तीन कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ अलवर जयपुर में कई मामले दर्ज हैं। इनमें से मुख्य आरोपी अशोक यादव उर्फ ठाकरिया बहरोड़ पालिका के भाजपा पार्षद त्रिलोक यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी है। जबकि उसके दो सहयोगियों सुरेश उर्फ ढांगा अमित को भी जयपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जयपुर कमिश्नरेट की स्पेशल पुलिस टीम ने कोतवाली पुलिस के सहयोग से बुधवार सुबह लॉज में दबिश देकर अशोक यादव को पकड़ा। उसे कोतवाली लाकर पूछताछ की तो पता चला कि शाम को सुरेश और अमित भी वहीं आने वाले हैं। शाम को ये दोनों भी गिरफ्तार कर लिए गए। बहरोड निवासी अशोक यादव पर अलवर पुलिस ने 5 हजार रुपए का इनाम भी घोषित कर रखा है।