- Hindi News
- सरपंच पंचों ने अतिक्रमण पर परिजनों सहित 38 को दिए नोटिस
सरपंच पंचों ने अतिक्रमण पर परिजनों सहित 38 को दिए नोटिस
तहसीलदार से मिलकर कहा-अतिक्रमण हटाने में करें सहयोग
भास्करन्यूज | बहरोड़
गांवोंमें युवा शिक्षित सरकार का असर दिखने लगा है। मामला जखराना ग्राम पंचायत का है। यहां सरपंच पंचों ने गांव की जमीन पर अतिक्रमण करने वाले अपने ही परिजनों को नोटिस थमा दिए। इनमें उनके पिता से लेकर सगे रिश्तेदार तक शामिल हैं। ऐसे 38 लोगों को नोटिस जारी सात दिन में अतिक्रमण नहीं हटाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। यही नहीं सरपंच पंच तहसीलदार से भी मिले और कार्रवाई के लिए सहयोग मांगा। पहले तो ग्रामीणों को ग्राम पंचायत के इस निर्णय पर विश्वास नहीं हुआ, लेकिन नोटिस जारी हुए सब पंचायत के काम की सराहना कर रहे हैं।
जखराना में गुरुवार को ग्राम पंचायत की पाक्षिक बैठक हुई। इसमें गांव के विकास की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में पंचों ने कहा कि गांव की सबसे बड़ी समस्या आम रास्ते पर अतिक्रमण है। पंचायत भवन के सामने गट्टे से लेकर मैन बस स्टैंड तक के रास्ते पर ग्रामीणों ने चबूतरा चारदीवारी बनाकर तथा कुड़ा डालकर अतिक्रमण कर रखा है। इससे मार्ग संकरा हो गया है और हादसे की आशंका बनी रहती है। अतिक्रमियों के नाम निकाले गए तो इसमें सरपंच विनोद स्वामी, वार्ड संख्या 7 के पंच मनोज यादव, वार्ड संख्या 11 की पंच सोनू देवी के परिजन भी शामिल पाए गए। पर इस पर ग्राम पंचायत ने टालमटोल करने के बजाए फैसला लिया कि सबको नोटिस जारी किए जाए। इस पर सबकी सहमति से ऐसे 38 लोगों को नोटिस जारी किए गए। बाद में सभी ने तहसीलदार से मिलकर ज्ञापन सौंपा। इसमें अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई में सहयोग मांगा गया।
बीएतक पढ़े है सरपंच
जखरानाके 38 वर्षीय सरपंच विनोद स्वामी बीए तक शिक्षित है। वे पहली बार सरपंच बने है। कोई राजनीतिक बैकग्राउंड नहीं है। 11 पंच भी शिक्षित हैं। ऐसे माहौल में गांव के विकास पर सख्ती से फैसला लिया गया। सरपंच स्वामी ने बताया कि गांव का विकास बिना किसी भेदभाव से किया जाएगा।
बहरोड़. तहसीलदार को ज्ञापन पत्र सौंपते निर्वाचित सदस्य।