पेंशन पासबुक का सत्यापन अाज
अलवर|पूर्व सैनिकऔर वीरांगनाओं की पेंशन पासबुक सत्यापन के लिए शुक्रवार को टीम जिला सैनिक कल्याण बोर्ड अधिकारी अलवर आएगी। जिला सैनिक कल्याण बोर्ड अधिकारी मेजर प्रभुदयाल गुर्जर ने बताया कि ऐसे पूर्व सैनिक एवं वीरांगना जिनको डीपीडीओ से पेंशन मिलती है, केवल उन्हीं की पासबुक सत्यापित की जाएगी। पूर्व सैनिकों को सुबह साढ़े 9 से दोपहर दो बजे तक पासबुक सत्यापन के लिए जिला सैनिक कल्याण बोर्ड अलवर कार्यालय बुलाया गया है।