- Hindi News
- फर्जी मार्कशीट प्रकरण की जांच करने पहुंची टीम
फर्जी मार्कशीट प्रकरण की जांच करने पहुंची टीम
अलवर|फर्जी मार्कशीटजारी होने के मामले की जांच के लिए गुरुवार को शिक्षा विभाग की टीम चिकानी स्थित सनराइज स्कूल पहुंची। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक प्रथम ओमप्रकाश के अनुसार फर्जी मार्कशीट और टीसी जारी होने की शिकायतें मिलने के बाद तीन प्राचार्यों की एक स्पेशल जांच टीम का गठन किया गया। टीम में शामिल प्रिंसिपल विनोद धवन, रामावतार शर्मा तथा विश्राम गोस्वामी ने सनराइज पब्लिक स्कूल पहुंचकर दस्तावेज मांगें लेकिन एक आलमारी के अलावा शेष आलमारियों में कोई दस्तावेज नहीं मिले। इस पर स्कूल संचालक को रिकाॅर्ड शिक्षा विभाग को सौंपने की हिदायत दी गई है। गौरतलब है कि इस विद्यालय से पिछले दिनों कई फर्जी मार्कशीट जारी होने की शिकायतें जिला कलेक्टर, डीईओ सहित अन्य अधिकारियों को की गई थी।