पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोडवेज के लुक में निजी बसें, भ्रम में बैठ जाते हैं यात्री

रोडवेज के लुक में निजी बसें, भ्रम में बैठ जाते हैं यात्री

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर। दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ निजी बसें रोडवेज की ब्ल्यू लाइन बस जैसी लगती हैं। इन निजी बसों पर रोडवेज बसों जैसा ही रंग कराया गया है। इससे यात्री रोडवेज निजी बस में अंतर सहज ही नहीं समझ पाता। इससे रोडवेज को भी नुकसान हो रहा है।
ट्रांसपोर्टरों द्वारा निजी बसों को रोडवेज बस जैसा लुक दिया गया है। इससे यात्री रोडवेज बस समझकर बसों में चढ़ जाते हैं। बाद में सफर के दौरान यात्रियों को निजी बस की हकीकत पता लगती है। इस तरह की करीब एक दर्जन बसें दिल्ली-जयपुर हाईवे पर दौड़ रही हैं। रोडवेज बस के लुक जैसी निजी बसें दिन में कम सुबह-शाम अधिक फेरे लगाती हैं।