ग्रामीणों ने की वार्ड पंच की शिकायत
थानागाजी| ग्रामीणोंने थानागाजी ग्राम पंचायत के वार्ड नं. 15 से निर्वाचित पंच की चुनाव लड़ने संबंधी अयोग्यता की शिकायत प्रशासन से की है। ग्रामीणों ने सीएम, कलेक्टर, एसडीएम बीडीओ को ज्ञापन सौंपकर बताया कि वार्ड 15 से निर्वाचित पंच अनिता देवी ने संतान संबंधी गलत जानकारी देकर चुनाव लड़ा है। अनिता देवी ने अपने तीन बच्चों की जन्म तारिख गलत दर्शाई है। ज्ञापन सौंपने वालों में राजू पाराशर, ममता शर्मा, बबली, संतोष, गुड्डू, हीरा अन्य शामिल है।