थानागाजी | कथावाचक संत मोरारी बापू नौ अक्टूबर को थानागाजी आएंगे। वे राजकीय सीनियर सेकंडरी स्कूल के खेल मैदान में शुरू होने वाले संगीतमयी रामकथा ज्ञान यज्ञ में शामिल होंगे। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। संत बापू के भक्त देवी सहाय शर्मा के अनुसार कार्यक्रम का आयोजन मुरारी बापू धाम सेवा ट्रस्ट गनहेडा पुष्कर के सानिध्य में हो रहा है।
इसके व्यवस्थापक संत घनश्याम दास महाराज हैं। नौ अक्टूबर को सुबह आठ बजे कलश यात्रा दोपहर बारह बजे कथा शुरू होगी और कथा का समापन 17 अक्टूबर को होगा।