स्कूल की फीस नहीं जमा कराने का निर्णय
अलवर. सिल्वरऑक स्कूल अभिभावक संघ की बैठक रविवार को कंपनी बाग में हुई। बैठक में स्कूल की आगामी फीस जमा नहीं कराने शेष अभिभावकों को आंदोलन से जोड़ने का अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। संघ की ओर से विधायक बनवारी लाल सिंघल से वार्ता की गई, जिसमें स्कूल की ओर से मनमानी फीस से अवगत कराया गया। विधायक ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस मौके पर कार्यकारिणी का विस्तार किया गया, जिसमें अशोक प्रकाश छोकरा मंत्री एवं मुख्य सलाहकार, हेमपाल एवं सीमा मीना उपाध्यक्ष, सूरज सिंह चौधरी विशेष आमंत्रित सदस्य, के के शर्मा संगठन मंत्री एवं मीडिया प्रभारी, विपुल भार्गव एवं अंशु भारती कार्यालय मंत्री एवं मीडिया प्रभारी जगदीप सिंह एवं राजेश शर्मा को संयुक्त मंत्री मनोनीत किया गया। इनके अलावा 30 कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए। इधर अभिभावक संघ शहर की बैठक कंपनी बाग में हुई, जिसमें सीबीएसई स्कूलों की फीस तय करने के लिए फीस निर्धारण समिति जयपुर को ज्ञापन भेजने का निर्णय लिया गया। बैठक में फीस तय नहीं किए जाने पर आक्रोश जताया उन्होंने सभी स्कूलों के अभिभावकों से फीस नहीं जमा कराने का निर्णय किया। बैठक में मुकेश गोयल, राकेश जैन, सतीश डाटा, नरेन्द्र शर्मा, दीपचंद, शंकर गुप्ता, अनिल शर्मा, राजेश शर्मा आदि मौजूद थे।