- Hindi News
- दो दिवसीय विधिक चेतना प्रतियोगिताएं आज से
दो दिवसीय विधिक चेतना प्रतियोगिताएं आज से
अलवर|जिला विधिकसेवा प्राधिकरण की ओर से 29 30 सितंबर को जिला मुख्यालय पर ब्लाक स्तरीय इंटर स्कूल विधिक चेतना प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव एवं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जमीर हुसैन सैयद ने बताया कि जिला जज एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष कैलाश चंद्र शर्मा के निर्देश पर जिला मुख्यालय पर विद्यार्थियों में विधिक चेतना पैदा करने के लिए 15-18 सितंबर तक विद्यालयों में निबंध लेखन, वाद विवाद, पोस्टर पेंटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था। इन प्रतियोगिताआं में प्रत्येक स्कूल से प्रथम द्बितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों की इंटर स्कूल प्रतियोगिताएं सुबह 10 बजे आर्य बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित की जाएगी। 29 सितंबर को वाद-विवाद प्रतियोगिता होगी, जिसका विषय महिलाओं के अधिकार होगा। 30 सितंबर को होने वाली निबंध प्रतियोगिता का विषय रैगिंग विरोधी कानून तथा पोस्टर प्रतियोगिता का विषय पर्यावरण एवं वन संरक्षण सुरक्षा है।