पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खिलाड़ियों का किया सम्मान

खिलाड़ियों का किया सम्मान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खेलों से बढ़ता है सद्‌भाव

एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ

राजगढ़.59वीं जिला स्तरीय छात्रा एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ समारोह कस्बे के प्रताप स्टेडियम में माध्यमिक शिक्षा उपनिदेशक कमलेश शर्मा के मुख्य आतिथ्य मे आयोजित हुआ। इस मौके पर खिलाडिय़ों को सं‍बोधित करते हुए शर्मा ने कहा कि एथलेटिक्स आज विश्व के लोकप्रिय खेलो में गिना जाने लगा है। उन्होंने कहा कि ऐसे एथलेटिक खिलाडी़ तैयार हो जो विश्व के हर कोने में अपनी प्रतिभा का परचम फहरा सके। इससे पूर्व अतिथियों ने खिलाड़ियों की ओर से मार्चपास्ट सलामी ली। कार्यक्रम में उपनिदेशक कमलेश शर्मा, एमएसजीडी के वेदप्रकाश शर्मा, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी रविकांत शर्मा, रेण भूंगड़ा सहित अन्य अतिथियों ने सरस्वती मां के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित\\\'कर कर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। मुख्य निर्णायक जयनारायण मीणा ने खिलाडिय़ों को नियम कानून की जानकारी दी। प्रतियोगिता में 25 टीमों की 223 छात्राएं हिस्सा ले रही है। प्रतियोगिता में मार्चपास्ट में राजगढ़ बालिका प्रथम हरसोली द्वितीय रही। 17 वर्षीया 1500 मीटर दौड़ में \\\'ज्योति यादव माचाड़ी प्रथम, कविता मीणा नीमला द्वितीय मनीषा नीमला तृतीय रही। 19 वर्षीय में शकुंतला मीणा माचाड़ी प्रथम, पायल सैनी अलवर द्वितीय पूनम हरसोली तृतीय रही।

भास्कर न्यूज|बर्ड़ोद

राजकीयभीमराज उच्च माध्यमिक विद्यालय बर्ड़ोद में रविवार को चार दिवसीय 59वीं जिला स्तरीय एथलेटिक्स क्रीड़ा प्रतियोगिता का उद‌्घाटन समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अलवर सांसद अस्तल भोहर के मठाधीश महंत चांदनाथ ने कहा कि जिस प्रकार शिक्षण संस्थाएं अपने अतीत से प्रेरणा लेकर अच्छी बातों को अपनाते हुए प्रगति के पथ पर अग्रसर हैं, उसी प्रकार विद्यार्थियों को अपने व्यक्तित्व के संपूर्ण विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ खेल सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने से सम्मान तो मिलता ही है, साथ ही निरोगी शरीर भी रहता है, इसलिए विधार्थी जीवन में खेल भी जरूर खेलें, परंतु उसको खेल समझकर ही खेलें।

इसके बाद में महंत ने पत्रकारों से कहा कि बर्ड़ोद खेल मैदान की दशा सुधारने का पूरा प्रयास किया जाएगा, इसके लिए खेल मंत्री से भी बात करेंगे। उन्होंने विद्यालय विकास के लिए स्वयं की जेब से 21 हजार रुपए देने की घोषणा की। ग्राम पंचायत बर्ड़ोद की सर