पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समाजसेवियों के कार्य देते हैं प्रेरणा

समाजसेवियों के कार्य देते हैं प्रेरणा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज| मुंडावरबल्लूवास

खाद्य,नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री हेमसिंह भडाना ने कहा कि समाजसेवकों के काम युवाओं के लिए प्रेरणादायी होते हैं। प्रत्येक व्यक्ति को उनके जीवन से समाजसेवा की प्रेरणा लेनी चाहिए।

भडाना श्योपुर चौराहे पर समाजसेवक स्वर्गीय भूराराम भगत की मूर्ति का अनावरण कर उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमें बच्चों को अपने गौरवमयी इतिहास के बारे में बताना चाहिए जिससे उन्हेें समाजसेवा की प्रेरणा मिले। उन्होंने कहा कि माता-पिता का सम्मान समाजसेवा हमारी भारतीय संस्कृति का हिस्सा है। भूराराम के दत्तक पुत्र सूजाराम पंच उनके परिवारों ने उनकी स्मृति को स्थाई बनाए रखने के लिए उनकी मूर्ति स्थापित करवाई है, जो कि अन्य व्यक्तियों के लिए प्रेरणादायक है।

समारोह की अध्यक्षता करते हुए विधायक धर्मपाल चौधरी ने कहा कि हमें समाज के लिए एेसे कार्य करने चाहिए जिससे हमारा समाज का विकास हो। उन्होंने ग्रामीणों की मांग पर विधायक कोटे से मूर्ति स्थल पर सिंगल फेस बिजली कनेक्शन कराने एवं नलकूप लगाने, ग्राम श्योपुर में पेयजल टंकी एवं मुख्य सड़क से ग्राम भेडंटा तक सड़क बनवाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि ग्राम श्योपुर में नाली सड़क निर्माण करवाकर गौरव पथ बनाया जाएगा। प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर सीनियर सैकंडरी स्कूल खुलवाने एवं गौरव पथ बनवाने एवं एकीकरण के तहत जिन ढाणियों में विद्यालय बंद हो गए हैं उन्हें पुन: संचालित कराने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर विधायक शकुंतला रावत ने कहा कि समाजसेवी केवल एक परिवार का नहीं बल्कि पूरे समाज का विकास कर उसे आगे बढ़ाता है।

येरहे मौजूद

कार्यक्रममें भौरेलाल बागड़ी, मंडल अध्यक्ष हरिओम गुप्ता, सरपंच सतीश मीणा, अमीलाल गुर्जर, एडवोकेट मुंशी गुर्जर, मगन खंडेलवाल, डा. डी.आर. पटेल, तारादेवी, कोटकासिम की पूर्व प्रधान मूर्ति देवी, जगराम सरपंच, जटियाना के सरपंच ओमप्रकाश, चेलाराम, सोनू भारद्धाज, नीरज शर्मा, सूबेदार श्रीचंद गुर्जर, कैप्टन हजारी गुर्जर, सरपंच धर्मसिंह चौधरी, मूलचंद, एसडीएम सुदर्शनसिंह तोमर, डीवाईएसपी शीला फोगावट, थाना प्रभारी धर्मसिंह मीणा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

बहरोड़| दीपावलीपर्व के मद्देनजर इस बार राशन सामग्री का वितरण 10 तारीख से 30 तारीख तक किया जाएगा। यह जानकारी शु