पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उपतहसील में ऑफिस कानूनगो नहीं होने से किसान परेशान

उपतहसील में ऑफिस कानूनगो नहीं होने से किसान परेशान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मांढ़णउपतहसील में दो भू अभिलेख निरीक्षकों द्वारा ऑफिस कानूनगो का अतिरिक्त चार्ज नहीं लेने के चलते एक माह से किसान राजस्व संबंधी दस्तावेज प्राप्ति के लिए उपतहसील के रोजाना चक्कर लगा रहे हैं।

मांढ़ण उपतहसील में मांढ़ण गिरदावर रोहिताश्व यादव के पास ही ऑफिस कानूनगो का अतिरिक्त कार्यभार था लेकिन स्वास्थ्य खराब होने पर अवकाश पर चले जाने एवं अतिरिक्त कार्यभार वहन करने में असमर्थता के चलते बहरोड़ एसडीएम लोकेश मीणा ने 14 अगस्त को आदेश जारी कर मांढ़ण ऑफिस कानूनगो का अतिरिक्त पदभार गिगलाना गिरदावर रोहिताश्व चौधरी को देने के लिखित आदेश जारी कर दिए गए। लेकिन उन आदेशों पर आज तक अमल नहीं हो पाने से मांढ़ण उपतहसील में एक माह से अधिक समय से ऑफिस कानूनगो का पद रिक्त पड़ा है ऑफिस कानूनगो का पद रिक्त होने से मांढ़ण उपतहसील से जुड़े गांवों के किसान भू अभिलेख शाखा के रेवेन्यू नकल, शुद्धिपत्र एवं नामातंकरण आदि कार्यों के लिए एक माह से भटकते फिर रहे हैं।

^स्वास्थ्य खराब होने के चलते छुट्टी पर जाने से बहरोड़ एसडीएम ने 14 अगस्त 2014 को लिखित आदेश जारी कर गिगलाना गिरदावर रोहिताश चौधरी को मांढ़ण ऑफिस कानूनगो का अतिरिक्त चार्ज संभालने के आदेश जारी किए थे मैं तो अब केवल मांढ़ण गिरदावर का काम कर रहा हूं रोहिताश्वयादव , भूअभिलेख निरीक्षक मांढ़ण

^मांढ़णऑफिस कानूनगो का चार्ज नहीं है ही मेरे आज तक इस तरह के कोई आदेश मिले हैं। गिगलाना गिरदावर का काम कर रहा हूं। रोहिताशचौधरी , भू-अभिलेखनिरीक्षक, गिगलाना

^उपतहसीलमें ऑफिस कानूनगो एक माह से अधिक समय से नहीं होने से कामकाज पूर्णतया बाधित हो रहा है काश्तकार भी परेशान है जिसकी सूचना उच्चाधिकारियों को भिजवा दी गई है अमरसिहं यादव , नायबतहसीलदार, मांढ़ण