पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जूनियर को गृह जिला, सीनियर 700 किमी पार

जूनियर को गृह जिला, सीनियर 700 किमी पार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजस्थानलोकसेवा आयोग की आेर से 2006 की वरीयता सूची में स्थान बनाने के बाद भी अलवर निवासी एक शिक्षक की नियुक्ति गृहजिले से 700 किमी दूर बांसवाड़ा में कर दी। जबकि शिक्षक की मेरिट से नीचे आने वाले जूनियर अभ्यर्थियों को गृहजिले में पोस्टिंग दे दी। इस मामले में कोर्ट के आदेश को भी शिक्षा विभाग के अधिकारी नहीं मान रहे हैं। यह मामला है कि अलवर निवासी अमरचंद शर्मा का, जो प्रारंभिक शिक्षा विभाग के अधीन राजकीय प्राथमिक स्कूल रनीबनी बोरखाबर, पंचायत समिति बांसवाड़ा में कार्यरत है। आरपीएससी से चयनित शर्मा का मेरिट क्रमांक 9252 है। इनसे नीचे के क्रमांक वाले लोगों को सरकार ने मूल जिला ही दिया है। शर्मा ने राज्य सरकार को पत्र लिखकर जांच की भी मांग की और अपनी जगह बदलने का आग्रह किया, लेकिन इस प्रार्थना-पत्र पर कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे कई कई केस हैं, जिनकी नियुक्तियां मेरिट में काफी नीचे होने के बावजूद उन्हें गृह जिले में ही लगा दिया है।