- Hindi News
- फीस बढ़ोत्तरी के विरोध में कलेक्टर को दिया ज्ञापन
फीस बढ़ोत्तरी के विरोध में कलेक्टर को दिया ज्ञापन
अलवर | सिल्वरओक स्कूल में फीस वृद्धि के विरोध में शुक्रवार को सिल्वर ऑक स्कूल अभिभावक संघ ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया और फीस निर्धारण समिति के आदेशों की पालना के लिए स्कूल को पाबंद करने की मांग रखी। ज्ञापन में अभिभावकों ने कहा कि पूर्व में भी इसका विरोध किया गया था, लेकिन पुलिस की मौजूदगी में समझौता हुआ था। स्कूल ने अभिभावकों से फीस नहीं लेने की बात कही थी। इसके बाद स्कूल समिति और बच्चों द्वारा अभिभावकों को बढ़ी हुई फीस जमा कराने का बार-बार दबाव दिया गया और बच्चों को परीक्षा में नहीं बिठाने की धमकियां दी जाने लगीं, जो गैर-कानूनी है। अभिभावकों ने कलेक्टर से मांग रखी कि स्कूल को पाबंद करें और अभिभावकों को यह विकल्प दिलवाएं कि जब तक फीस निर्धारण समिति फीस निर्धारित नहीं कर देती है, अभिभावक पुरानी फीस ही जमा करा सकें। इसके बाद डीईओ को भी अभिभावकों ने ज्ञापन दिया और स्कूल को पाबंद करने की बात रखी। डीईओ ने ज्ञापन पर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।