अब ट्रेन में यात्रियों को मिलेगा डिस्पोजल बिस्तर
अलवर | रेलवेअब यात्रियों को ऑन कोस्ट डिस्पोजल बिस्तर उपलब्ध कराएगी। इसमें 140 रुपए में दो चद्दर एक कंबल की किट दी जाएगी। रेल यात्री आईआरसीटीसी की साइट पर यात्रा तिथि से 60 दिन पहले से ट्रेन चलने के 5 घंटे पहले तक इनकी बुकिंग करा सकते हैं। इसके लिए यात्री के पास रिजर्वेशन टिकट होना जरूरी है।