अंबेडकर सेना की बैठक में कई विषयों पर चर्चा
एथलीटों की तलाश के लिए प्रतियोगिता 13 को
खंडेलवाल समाज का विवाह सम्मेलन आज
शारीरिक दक्षता परीक्षा 19 से
अलवर| राजस्थानप्रदेश अंबेडकर सेना की गुरुवार को महुअा कला में जिला महासचिव सदाराम की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिला मंत्री पीरूमल जाटव ब्लॉक अध्यक्ष खेमचंद जाटव, ग्राम पंचायत अध्यक्ष विजय कुमार जाटव ने समाज में प्रचलित कुरीतियों को रोकने के लिए नवयुवकों की टीम गठित की। उन्होंने नवयुवकों से समाज में प्रचलित कुप्रथाओं को बंद करने का आह्वान किया। बैठक में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने, महिलाओं को शिक्षित करने, कार्यक्रम में नोटों की माला पहनाने पर रोक लगाने मृत्यु भोज बंद करने का निर्णय लिया गया। बैठक में मंगूराम जाटव, मुरलीराम,छोटेलाल, रामेश्वर, रामावतार, रामधन, किशनलाल, हरसुख, अशोक शंकरलाल आदि उपस्थित थे।