अभिभाषक संघ के चुनाव आज
जिलाअभिभाषक संघ के अध्यक्ष, सचिव समेत कार्यकारणी के 11 पदों के लिए शुक्रवार को मतदान होगा। जिला अभिभाषक संघ के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अमर सिंह यादव ने बताया कि गुरुवार को चुनाव प्रचार का अंतिम दिन था। शुक्रवार सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक 1338 अभिभाषक मतदाता वोट डाल सकेंगे। मतदान के एक घंटे बाद मतगणना होगी। शुक्रवार को ही देर रात तक चुनाव परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। इस बार चुनाव के संचालन के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी अमरसिंह यादव के साथ निवार्चन अधिकारी भूपसिंह पोसवाल, दाताराम गुप्ता तथा चुनाव प्रभारी वीरेंद्र तायल को जिम्मेदारी सौंपी गई है।